आदित्यपुर में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

आदित्यपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटी

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

चाईबासा पुलिस बड़ी कार्रवाई: महिला से छिनतई करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी व बाइक बरामद

आदित्यपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटी

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह करीब 7:09 बजे आरआईटी मोड़ स्थित एनएक्सटी जिम के समीप हुई। उस समय महिला अपने दैनिक कार्य से जा रही थी। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी, इसके बावजूद अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आदित्यपुर में हाल के दिनों में चाकूबाजी, लूटपाट और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों, महिलाओं और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

http://Adityapur: छिनतई कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’