गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा जिला कमेटी ने गुरुजनों को किया सम्मानित

Chaibasa (चाईबासा) : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बाल मंडली में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने की.

टोंटो प्रखंड में झारखंड सरकार के कुशासन के विरुद्ध भाजपा का धरना प्रदर्शन

इस अवसर पर नगर के प्रमुख पुरोहितों एवं गुरुजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला के साथ सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया और उनके जीवन में योगदान को याद किया.

सम्मानित करते भाजपाई

इस अवसर पर श्री संजय पांडे ने कहा कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन गुरु हमें ज्ञान देते हैं. ज्ञान का प्रकाश ही हमारे जीवन को सही दिशा देता है. जीवन में यदि हम अपने गुरु के आदर्शों और उपदेशों को आत्मसात करें, तो सफलता सुनिश्चित है. उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में गुरु की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. समस्त कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और अनुशासन की भावना से मनाई गई.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष संजय पांडे, गीता बालमुचू, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, हेमंत कुमार केसरी, रवि शंकर विश्वकर्मा कामेश्वर विश्वकर्मा द्वारिका शर्मा हेमन्ती विश्वकर्मा रूपा दास, राकेश पोद्दार, जगदीश निषाद, जूली खत्री, नीरज पांडे,
चाईबासा शहर के गणमान्य गुरुजन एंव पंडितगण निरंजन शर्मा, राजकुमार शर्मा, दिनेश पांडे, प्रमोद पांडे, संजय मिश्रा, अनूप मलिक, अखिलेश पाठक, विनोद कुमार तिवारी, एवं शिक्षण संस्थान से अशोक महंती, अशोक साहू आदि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित हुए.

http://चाईबासा : डीएवी में याद किए गए गुरुनानक देव जी, धरती आबा बिरसा मुंडा व महात्मा नारायण ग्रोवर, किया गया पुष्पांजलि अर्पित