भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का किया गया पुतला दहन, जाने क्या है मामला

Chaibasa (चाईबासा) : भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा लोकसभा में झारखण्ड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिला कर यूनियन टेरिटरी बनाने के सम्बन्ध में बयान दिया गया था. उक्त बयान भाजपा की झारखण्ड एवं झारखंडी विरोधी मानसिकता का परिचायक झामुमो ने बताया है. जिसके विरोध स्वरूप झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी ने चाईबासा पोस्ट आफिस चौक में भाजपा के झारखण्ड विरोधी मानसिकता के विरोध में भाजपा का पुतला दहन कर विरोध एवं आक्रोश का प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई.

भाजपा सांसद का पुतला दहन करते झामुमो जिला कमिटी

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में कांग्रेसियों ने फूंका मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान का पुतला, कहा – भाजपा शासन में आदिवासियों को किया जा रहा प्रताड़ित एवं अपमानित

पुतला दहन कार्यक्रम में सोनाराम देवगम, राहुल आदित्य, मानाराम कुदादा, दिनेश जेना, कैसर परवेज, जवाहर बोयपाई, आलोक मुंडू, देवेन्द्र बारी, डुबलिया बारी, दोफेदार हेस्सा, करन होनहागा, कैलाश सामड, मंगल सिंह बारी, बुधन कालुन्डिया, मानकी बानरा, किशुन हेम्बरोम, करमू मूंडरी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : http://किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई और इलेक्ट्रोल बॉन्ड के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत