​सरायकेला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, उपायुक्त ने घर-घर जाकर किया सत्यापन कार्यों का औचक निरीक्षण

मतदाता सूची

Saraikela (सरायकेला)। जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रयासों को तेज कर दिया गया है।

मतदाता सूची

Saraikela: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें : उपायुक्त

इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह स्वयं नगर पंचायत सरायकेला के विभिन्न क्षेत्रों के जमीनी दौरे पर निकले। उन्होंने घर-घर जाकर चल रहे सत्यापन कार्यों का प्रत्यक्ष जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

​दोपहर करीब 2 बजे उपायुक्त इंद्रटांडी मोहल्ले पहुंचे। वहां उन्होंने मतदाताओं से उनके आवास पर मुलाकात की तथा इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण और भौतिक सत्यापन की पूरी प्रक्रिया का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त की मौजूदगी में मतदाताओं से फॉर्म पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, ताकि डेटा की प्रामाणिकता बनी रहे।

 

​मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे जिले में ‘हाउस-टू-हाउस विजिट’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य को पूरी गंभीरता और सटीकता के साथ संपादित किया जा रहा है। लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

​उन्होंने आगे कहा कि अभियान को समय पर और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है। सत्यापन के दौरान सामने आने वाले सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। इस औचक निरीक्षण के मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, संबंधित बीएलओ (BLO) एवं अन्य प्रशासनिक कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

http://Gamharia Voter List Revision: मतदाता सूची पुनरीक्षण: 50% से भी कम मैपिंग कार्य पर प्रशासन गंभीर, वार्ड पार्षदों के साथ रणनीति तैयार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *