Adityapur : हिमांशु हत्याकांड: आदित्यपुर बंद कराने सड़क पर उतरे मेयर समेत 40 से अधिक भाजपाई हिरासत में, भारी पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद: एसपी मनोज स्वर्गियारी

Saraikela (सरायकेला) : आदित्यपुर स्थानीय निवासी हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं समर्थित हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुक्रवार (3 जुलाई) को बुलाए गए आदित्यपुर बंद का सुबह से ही मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप सड़क पर उतरे करीब 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार , विहिप ज़िला अध्यक्ष डॉ जेएन दास समेत कई दिग्गज स्थानीय भाजपा नेता शामिल हैं।

Adityapur: हिमांशु सिंह हत्याकांड:कल ‘आदित्यपुर बंद’ का एलान, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस

​टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन, पुलिस ने सभी को लिया हिरासत में

सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर हिमांशु सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। स्थिति को भांपते हुए मौके पर भारी संख्या में बल के साथ मौजूद आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने यातायात बाधित कर रहे पूर्व मेयर संजय सरदार और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर थाने ले आई।

हिमांशु

​चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, स्थिति नियंत्रण में: एसपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां के नवनियुक्त एसपी मनोज स्वर्गियारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है कहा कि सरायकेला पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। प्रदर्शनकारियों से अपील है कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें। कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

​आवागमन सामान्य, कई दुकानें स्वेच्छा से बंद

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण आदित्यपुर खरकई पुल से लेकर गम्हरिया जाने वाले व्यस्त टाटा-कांदरा मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह सुगम और सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हत्याकांड के विरोध में स्थानीय बाजार के कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध को अपना समर्थन दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल गश्त कर रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

http://Adityapur: आदित्यपुर में हिमांशु हत्याकांड: दाह संस्कार के लिए माने परिजन, सरकार के निर्देश पर परिजनों से मिलने पहुंचे उपायुक्त और डीआईजी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *