Junior National Rugby Championship 2026: हैदराबाद में जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में खेलेंगे पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी, झारखंड टीम में हुआ चयन

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व की खबर है। आगामी 6 से 11 जुलाई 2026 तक तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए जिले के दो प्रतिभाशाली अंडर-18 खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पश्चिमी सिंहभूम के दो खिलाड़ी

कोल्हान के खिलाड़ी कुमार कुशाग्रह को दिल्ली की टीम ने बेस प्राइज से 36 गुना देकर खरीदा।

चयनित खिलाड़ियों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्कॉट बालिका विद्यालय, चाईबासा की छात्रा लक्ष्मी सवैंया तथा संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, लुपुंगुटु के छात्र पुरूषोत्तम बारी शामिल हैं। लक्ष्मी सवैंया मंझारी थाना क्षेत्र के चिटीमिटी गांव की निवासी हैं, जबकि पुरूषोत्तम बारी टोंटो थाना क्षेत्र के बामेबासा रतांगगोए गांव के रहने वाले हैं।

पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासित खेल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्मी सवैंया और पुरूषोत्तम बारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर झारखंड और पश्चिमी सिंहभूम का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

http://पश्चिमी सिंहभूम बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सह अध्यक्ष बने दीपक बिरूवा, जिले के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी के साथ नही होगा अन्यय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *