BJP Seraikela News: हरे कृष्णा प्रधान को मिली सरायकेला भाजपा की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत संगठन की मजबूती पर दिया जोर

सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई।

चाईबासा में भाजपा का नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, मधु कोड़ा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

भाजपा
​इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरे कृष्णा प्रधान के नाम पर मुहर लगाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। घोषणा होते ही कार्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा
​इस कार्यक्रम के दौरान केवल जिला अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि आदित्यपुर, आरआईटी, सरायकेला और राजनगर के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों के नामों का भी आधिकारिक ऐलान किया गया।

​पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में हरे कृष्णा प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा, “मेरा मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। हम सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे ताकि आगामी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना किया जा सके।”

http://Adityapur BJP Protest: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर बरसीं गीता कोड़ा, कहा- निकाय चुनाव टालकर जनता को ठग रहे हैं हेमंत सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”