बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा सेमीफाइनल में, जी एंड एस क्लब क्वार्टर फाइनल में

बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

चाईबासा: उद्योगपति बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा। चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैचों में आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा ने बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि जी एंड एस क्लब बड़ा जामदा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बी एल नेवटिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में टॉउन क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब की शानदार जीत

बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26

जी एंड एस क्लब बड़ा जामदा क्वार्टर फाइनल में

पूर्वाह्न खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जी एंड एस क्लब बड़ा जामदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से ओम अर्जुन यादव और प्रकाश डांगील ने 29-29 रन बनाए, जबकि राहुल हेंब्रम ने 23 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम 19.1 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। कप्तान मनु राज ने 43 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार गेंदबाजी के लिए शुभम ओझा ने 19 रन देकर चार विकेट झटके और टीम को जीत दिलाई।

आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा का बड़ा उलटफेर

अपराह्न खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरके क्रिकेट अकादमी सोनुवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर विशाल 222 रन बनाए।

अनिमेष पाल ने मात्र 30 गेंदों पर नाबाद 68 रन (7 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि चिराग राज सिंह ने 65 और इमरान अहमद ने 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लारसन क्लब की शानदार शुरुआत भी नहीं दिला सकी जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लारसन क्लब चाईबासा की शुरुआत बेहद शानदार रही। अक्षत पटेल और ललित शुक्ला ने पहले विकेट के लिए 152 रन जोड़कर मैच को लगभग एकतरफा बना दिया था।

ललित शुक्ला ने 91 रन और अक्षत पटेल ने 73 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से पूरी टीम 20 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई और 13 रन से मुकाबला हार गई।

आरके अकादमी की ओर से चिराग राज सिंह ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अनिमेष पाल और शेख समीरुद्दीन ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

http://बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: रोमांचक मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”