गुवा सेल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर यूनियन का हमला, सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

गुवा सेल अस्पताल बदहाल व्यवस्था

गुवा सेल अस्पताल बदहाल व्यवस्था को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार कमजोर होती जा रही हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेस वार्ता में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे तथा महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ मौजूद रहे।

गुवा ठेका मजदूर आंदोलन: 27 फरवरी को सेल प्रबंधन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

अस्पताल की स्थिति पर जताई नाराजगी

यूनियन अध्यक्ष रामा पांडे ने आरोप लगाया कि जब से मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन ने पदभार संभाला है, तब से अस्पताल की व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के बेड गंदे एवं बदबूदार हैं, जिससे भर्ती मरीजों को संक्रमण का खतरा बना रहता है। वहीं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीजों को “स्टॉक खत्म” बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

विशेषज्ञ डॉक्टर और सुविधाओं की मांग

यूनियन नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पताल में इस प्रकार की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की शीघ्र नियुक्ति, दवाइयों की नियमित उपलब्धता तथा अस्पताल को केवल रेफरल केंद्र बनाकर न रखने की मांग की।

इसके अलावा नर्सों की संख्या बढ़ाने, अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो मजदूर संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

http://गुवा सेल राजाबुरु खदान बंद: 10 गांवों का बड़ा आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *