जगन्नाथपुर-जैंतगड़ सड़क मार्ग के कंकुवा नाले में मिला शव, परिजनों ने कहा किसी पर संदेह नहीं

Jagannathpur:- जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटामहूलडीहा गाँव टोला ढीपासाई के 65 वर्षीय माजूरा अंगारिया की शव जगन्नाथपुर-जैंतगड़ सड़क मार्ग के कंकुवा नाला से रविवार सुबह पुलिस ने बरामद किया. माजूरा अंगारिया कि मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दामाद रमेश लागुरी ने एक आवेदन देकर कहा है कि मेरे ससूर के मौत पर किसी व्यक्ति पर कोई संदेह नहीं है.

रमेश लागुरी ने अपने लिखित वयान में कहा है कि 3 सितम्बर शनिवार को ससूर का तबियत खराब होने के कारण उन्हे चाईबासा के डॉ अरुण से दिखा कर जगन्नाथपुर लौटे. जगन्नाथपुर में कपड़े के दुकान के बाहर बैठा कर मै कपड़ा खरीदने लगा. जब बाहर आकर देखा तो ससूर जी वहाँ नहीं थे. जगन्नाथपुर में इधर उधर काफी खोजबीन किया परन्तु नहीं मिले. गाँव छोटा महुलडीहा आकर देखा तो वहाँ भी नही थे. हमलोग रात भर काफी परेशान रहे. रविवार सुबह खबर मिली की एक व्यक्ति का तैरता हुआ लाश बनकाटी के समीप कंकुवा नाला में देखा गया है. हमलोग वहाँ जाकर देखा तो मृतक माजूरा अंगारिया के रुप में पहचान किया. मृतक माजूरा अंगारिया के मौत पर मृतक के परिजनों का किसी पर को संदेह नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *