चाईबासा-हाता मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल, सड़क जाम

chaibasa-hata-road-accident

Chaibasa (चाईबासा) : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में चाईबासा-हाता मुख्य सड़क पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। हादसे में एक बोलेरो कार की टक्कर सामने से आ रहे 12 चक्का ट्रक से हो गई, जिससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Chaibasa News: चाईबासा-हाता मार्ग पर सड़क दुर्घटना में व्यवसायी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत, राजनगर और पोटका के बीच हुआ हादसा

घटना के बाद राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दी।

chaibasa-hata-road-accident
चाईबासा हाता सड़क मार्ग पर दुर्घटना

इस कारण चाईबासा-हाता मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस जाम हटाने और यातायात सुचारू करने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और घायल के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

http://एनएच चाईबासा-हाता व झींकपानी-हाटगम्हारिया के किनारे खड़े भारी वाहन हटेंगे, पार्किंग के लिए होगी वैकल्पिक व्यवस्था