चाईबासा में भव्य रूप से आयोजित हुआ भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन

Chaibasa (चाईबासा) :  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बसाटोंटो में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत चाईबासा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ।

भाजपा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के 6 वर्ष पुराने मामले में राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने का चाईबासा कोर्ट ने दिया आदेश

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रताप कटिहार महतो ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी दिनों में घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगे और विदेशी वस्तुओं के प्रति जनजागरूकता फैलाएंगे।

पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश पुरी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और प्रदेश प्रवक्ता जे. बी. टुबिद ने केंद्र सरकार की आत्मनिर्भरता के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने “मेक इन इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया” और “लोकल फॉर वोकल” जैसे अभियानों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

टुबिद ने कहा कि ग्रामीण और हस्तशिल्प उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं, जबकि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय बाज़ारों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत अब विमान, ट्रेन और सैन्य उपकरणों का निर्माण कर रहा है और उनका निर्यात भी करता है। अगर हर नागरिक स्वावलंबन की भावना अपनाए, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

कार्यक्रम में तीरथ जमुदा, जयकिशन बिरुली, अनंत सयनम, इंद्रजीत सामद, पंकज खिरवाल, मुकेश सिंह, जितेंद्र नाथ ओझा, विप्लव सिंह, द्वारिका शर्मा, प्रसन्न बिरूवा, रूपा दास, सुखमति बेरवा, सुमन गागराई समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://भोगनाडीह में शहीदों के परिजनों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा ने पोस्ट ऑफिस चौक पर किया उग्र प्रदर्शन एवं पुतला दहन

Share करें

✓ Link copy हो गया!