गम्हरिया: वन विभाग के जमीन पर बने घरों पर चला बुलडोजर, RFO रहे मौजूद

Saraikela: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर में वन विभाग द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से रह रहे मकानों को ध्वस्त किया गया।
सरायकेला वन विभाग के आरएफओ प्रमोद सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। जहां बलरामपुर में वन विभाग की जमीन पर नए निर्माण हो रहे आधा दर्जन मकानों को ध्वस्त किया गया। इससे पूर्व विभाग द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कर रह रहे लोगों को जमीन खाली किए जाने संबंधित नोटिस दिए गए थे। जिसके बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है। इधर इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर जिनके घर टूटे गए उन्होंने वन विभाग पर पक्षपात और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई स्थानों पर वन विभाग की जमीन पर लोग बसे हैं वहां कार्रवाई ना करना वन विभाग के दोहरे मंशा को दर्शाता है। कार्रवाई के दौरान मौजूद आरएफओ ने बलरामपुर में एक 407(JHO5DA 9130) खाली वाहन को भी जब्त किया गया। आरएफओ प्रमोद सिंह ने बताया कि आज चलाए गए अभियान में नए बन रहे मकानों को ध्वस्त किया गया है। साथ ही पहले से बने मकानों को फिर से नोटिस जारी किया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *