चांडिल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में कैंप कोर्ट का आयोजन ,डिस्ट्रिक्ट जज हुए शामिल

Saraikela: चांडिल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में सोमवार को कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार शामिल हुए.
कैंप कोर्ट में शामिल होते हुए जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश ने अनुमंडल न्यायालय का निरीक्षण किया साथ ही कोर्ट कैंपस में बनाए गए आवास ,भवनों का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर अधिवक्ताओं द्वारा डिस्ट्रिक्ट जज को कई समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश डिस्ट्रिक्ट जज द्वारा दिया गया. इस मौके पर एसडीजीएम सह प्रभारी न्यायाधीश अमित आकाश सिन्हा, एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, चांडिल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार साहू, सचिव बद्री नाथ साव , अधिवक्ता राजकुमार सिन्हा , महेंद्र महतो, लाल बाबूसाव, कमलेश कुमार, अशोक कुमार झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *