ईस्टर पर्व की तैयारी को लेकर समाज के लोगों ने की कब्र की साफ सफाई

Gua :- मसीही समुदाय द्वारा 17 अप्रैल रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जायेगा।इसको लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। किरीबुरु एंव गुवा स्थित कब्रिस्तानों में कब्र की साफ-सफाई भी की गई है। मसीही समाज के कई लोग शनिवार की शाम को ही कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों को याद किए। इसके पहले कब्र की साफ-सफाई, रंगाई कर उसे सजाया-संवारा गया था। शनिवार की शाम को मसीही समाज के लोगों ने कब्र में मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर अपने पूर्वजों को याद किया। वैसे रविवार को सुबह कब्रिस्तान में चर्च के फादर विशेष प्रार्थना करेंगे। ईस्टर काल के मुताबिक ईस्टर से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है।गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था।ईस्टर (पास्का) से पहले आने वाले सप्ताह को पवित्र सप्ताह कहा जाता है।गुड फ्राइडे के पूर्व तीन या पांच दिनों का प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। इसमें प्रभु के अपमान सहने, दुख भोग करने और कष्ट उठाने की याद में प्रार्थना कर प्रभु का आभार प्रकट किया जाता है। लोगों का मानना है कि जब स्वयं प्रभु के साथ ऐसा हुआ तो हमारे साथ भी ऐसा हो सकता है।प्रभु ने शुक्रवार के दिन यह कहते हुए देह का त्याग किया कि वे तीन दिनों के बाद रविवार को पुनर्जीवित होंगे। इसी याद में मसीही समाज शुक्रवार को गुड फ्राइडे के साथ तीन दिनों के बाद ईस्टर मनाते हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत