चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग मामले का खुलासा, समीर अंसारी गिरफ्तार

चाईबासा मंडल कारा गेट फायरिंग

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चाईबासा मंडल कारा के गेट पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Adityapur Firing: आदित्यपुर में दुस्साहस: पुरानी रंजिश में बैटरी दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग, 4 राउंड गोलियां चलीं, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ​
पुलिस के अनुसार,

सदर थाना कांड संख्या 79/2024 के तहत दर्ज मामले में तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही थी। जांच के दौरान इस घटना में शामिल अपराधी समीर अंसारी उर्फ नसरू को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी समीर अंसारी, पिता स्वर्गीय जसीम अंसारी, निवासी महुडंडवा, पोस्ट पाठकपगार, थाना तरहसी, जिला पलामू का रहने वाला है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर इस घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। फिलहाल मोटरसाइकिल के संबंध में भी आगे की जांच जारी है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना में शामिल अपराधी झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी समीर अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शहर थाना डाल्टनगंज में कांड संख्या 33/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी समीर अंसारी को रविवार (15 मार्च 2026) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

पु० उपाधीक्षक तरुण कुमार, थाना प्रभारी सदर थाना, चाईबासा
पु० अ०नि० उपेन्द्र नारायण सिंह, सदर थाना
पु० अ०नि० श्रीकांत कुमार, सदर थाना
सदर थाना के अन्य पुलिसकर्मी

http://सरायकेला Police Action: आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा: पुलिस ने दो शूटरों को दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद ​पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *