Chaibasa Road Accident : कोकचो सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक

कोकचो

Chaibasa / झींकपानी: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोकचो ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चिमीसाई गांव स्थित पुराने पंचायत भवन के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक झींकपानी साप्ताहिक बाजार से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव रायकोला लौट रहे थे। इसी दौरान चिमीसाई गांव के पुराने पंचायत भवन के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल तेज गति से सीधे दीवार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चाईबासा-जगन्नाथपुर रोड सड़क दुर्घटना: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा, हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही कोकचो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान
इस हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

1.सुनील कुंकल, पिता – कृष्णा कुंकल
2.चोगो कुंकल, पिता – कोलाय कुंकल
3.चैतन कुंकल, पिता – कोलाय कुंकल

बताया जा रहा है कि मृतक चोगो कुंकल हाल ही में गुजरात से घर लौटा था और शनिवार को अपने साथियों के साथ झींकपानी बाजार गया था। बाजार से लौटने के दौरान ही यह भीषण हादसा हो गया।

गांव में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही रायकोला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही गांव के तीन युवकों की अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

http://आदित्यपुर में सड़क दुर्घटना: कंक्रीट मिक्सर की जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *