चाईबासा सदर अस्पताल कांड: HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने पर CM ने सिविल सर्जन को किया सस्पेंड

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से जूझ रहे एक मासूम को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के गंभीर मामले ने राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल प्रभाव से चाईबासा के सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी सहित कई जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

चाईबासा सदर अस्पताल में हड़कंप: थैलेसीमिया बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने का मामला, रांची से पहुंची टीम, किया जांच

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद

सरकार ने घोषणा की है कि इस घटना से प्रभावित सभी बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि मंझारी क्षेत्र के एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को ब्लड बैंक से एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने का आरोप सामने आने के बाद परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार से शिकायत दर्ज कराई थी।

पहले भी हुआ था विवाद

स्थानीय जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने बताया कि जिस बच्चे को संक्रमित रक्त चढ़ाया गया, उसकी बुआ के साथ करीब एक साल पहले ब्लड बैंक के कर्मचारी मनोज कुमार ने दुर्व्यवहार किया था। उस मामले में पुलिस केस भी दर्ज हुआ था और यह फिलहाल अदालत में लंबित है।

चार और बच्चे आए जांच के घेरे में

कुंकल का आरोप है कि बदले की नीयत से बच्चे को जानबूझकर संक्रमित रक्त चढ़ाया गया। इस पूरे मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच समिति गठित की। समिति की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चार और बच्चों को भी एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने का सख्त निर्देश दिया।

http://सदर अस्पताल चाईबासा पर गंभीर आरोप : 7 साल के मासूम को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ