बाइक से अनियंत्रित होकर गिरे शिक्षक, सदर अस्पताल किया गया रेफर

Jagnnathpur:- जिले के जगन्नाथपुर-मोंगरा सड़क मार्ग पर बाइक से अनियंत्रित होकर गिर कर शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल की पहचान जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत चोटोसाई गाँव निवासी सुरेश कुमार गोप के रुप मे हुई। सड़क हादसे में घायल शिक्षक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया था। वहाँ से बेहतर इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक सुरेश कुमार गोप नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जोजोकबीर गाँव मे पारा शिक्षक के रुप में कार्यरत है। गुरुवार को जोजोकबीर गाँव से वापस आने के दौरान मोंगरा गाँव के मोड़ पर उसकी बाईक अनियंत्रित हो कर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गये। आनन फानन में स्थानीय लोगों के जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक उपचार तो किया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *