Chandil Police Success: चांडिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विजय तिर्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, हारुडीह गोलीकांड में फरार चल रहा था अपराधी

विजय तिर्की हत्याकांड

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने चाण्डिल थाना क्षेत्र के हारुडीह में हुए चर्चित विजय तिर्की हत्याकांड में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहनवाज खान उर्फ डाबर उर्फ सन्नो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमशेदपुर के मानगो और आजादनगर क्षेत्र का निवासी है।

Chandil Murder FIR: चांडिल बिजय तिर्की हत्याकांड: पत्नी के बयान पर अपराधियों पर FIR, राजू चौड़ा समेत सात नामजद

​क्या है पूरा मामला?

बीते 24 दिसंबर 2025 को चाण्डिल के हारुडीह गाँव में विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस इस मामले में पहले ही शाहिद खान, विवेक कुमार मन्ना, राहुल राव और मनीष कुमार ठाकुर जैसे अपराधियों को जेल भेज चुकी है।

​अपराधिक इतिहास और गिरफ्तारी

चाण्डिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुवा और पुलिस अवर निरीक्षक राहुल भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापामारी कर सहनवाज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

उस पर आजादनगर और कपाली थाने में हत्या (धारा 302), रंगदारी (387/385), और आर्म्स एक्ट के कुल 07 मामले पहले से दर्ज हैं।फिलहाल, पुलिस इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

http://Chandil News: चांडिल: विजय तिर्की हत्याकांड का सफल उद्भेदन, तीन और अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण का विरोध, पार्षद ने विरोधियों को बताया ‘विकास विरोधी’ और ‘अतिक्रमणकारी’ ​, वार्ड 30 में भवन निर्माण के खिलाफ दूसरे वार्ड के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला