Chandil Road Accident Death: तेज रफ्तार वाहन ने पति-पत्नी को कुचला, पत्नी की मौके पर मौत

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत NH-33 भादुडीह के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहा महिला का पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: Adityapur death in accident: स्कूटी सवार दंपति को वाहन ने कुचला पीछे बैठी महिला की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांडिल के हारुडीह गांव निवासी तारापदो महतो अपनी पत्नी मल्लिका महतो के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांडिल से जमशेदपुर जा रहे थे, इस बीच भादुडीह में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. जहां अज्ञात वाहन ने पति- पत्नी को कुचल फ़रार हो गया. इस दुर्घटना में पत्नी की मौके पर मौत हो गई. जबकि पति डॉक्टर तारापदो महतो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, घटना के बाद चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और महिला केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस आगे पड़ताल में जुड़ गई है.

http://Saraikela Accident: पेशी के लिए कोर्ट जा रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना में घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *