ग्रामीणों तक सरकारी सुविधाओं को पहुँचाने, संपर्क और बेहतर समन्वय सुदृढ़ करने को चलाया गया सामुदायिक पुलिसिंग

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थानान्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र ग्राम तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू में ग्रामीणों तक सरकारी सुविधाओं को पहुँचाने, जिला प्रशासन एवं पुलिस के साथ बेहतर समन्वय एवं सम्पर्क सुदृढ़ करने हेतु चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें :- पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगाया चिकित्सा शिविर, 135 ग्रामीणों का हुआ इलाज

तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू दोनो गांव टोंटो थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्र में है. जो अति घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है और नक्सलियों के द्वारा लगातार आम जनता को परेशान किया जाता रहा है. चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर एवं कोबरा द्वारा संयुक्त अभियान संचालन के उपरांत सुरक्षा बलों ने वहाँ पर ग्रामीणों के आवश्यकतानुसार चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सदर अस्पताल, चाईबासा के चिकित्सीय टीम के द्वारा वहाँ चिकित्सीय शिविर लगाकर विभिन्न परेशानियों एवं बिमारियों से ग्रसित स्थानीय ग्रामीणों का ईलाज किया गया. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों में बच्चों से लेकर बुढो को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराया गया.

चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का इलाज करते डॉक्टर
चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का इलाज करते डॉक्टर

इसके साथ ही जिला पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गाँव वालों के बीच आवश्यक सामग्री छाता, मच्छरदानी, साड़ी, धोती, चप्पल, बच्चों के कपड़े इत्यादि सामानों का वितरण किया गया. उसी दौरान गाँव वालों में कुछ खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया. इस शिविर से सरजोमबुरू एवं तुम्बाहाका गाँव वालों में संतुष्टि का भाव देखा गया. ग्रामीणों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की मांग भी की है. साथ ही उन्होनें सरजोमबुरू – तुम्बाहाका – अंजदबेडा सड़क मार्ग को बनाने और तुम्बाहाका – रेंगडाहातु सड़क मार्ग को बनाने की मांग रखी. ग्रामीणों की मांग को लेकर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने उनकी मांग को सक्षम पदाधिकारियों के  पास रख कर जल्द ही उनकी मांग को पूरा करवाने का करने आश्वासन दिया.

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ 197 BN, द्वितीय कमान अधिकारी, कोबरा 209 BN, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) चाईबासा, थाना प्रभारी टोन्टो, थाना प्रभारी मुफ्फसिल मौजूद रहे.

http://इलाज के अभाव में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा ने तोड़ा दम, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *