सरायकेला में डीसी -एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कहा चौक चौबंद रहेगी व्यवस्था

Saraikela :- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल और एसपी आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस मौके पर जिले के अधिकारियों ने कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर सभी घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है.

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी नदी घाटो पर छठ व्रतियों के लिए सुगम व्यवस्था की जा रही है. सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जिले के डीसी-एसपी समेत अन्य अधिकारियों को विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कराते हुए व्यवस्थाओं से अवगत कराया. मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि सभी घाटों पर साफ – सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है.

उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय को निर्देशित किया गया है कि घाटों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने बताया कि डेंजर लेबल को चिन्हित करने के लिए रेड रिबन लगाए जाएंगे. ताकि लोग डेंजर लेबल से अलग रहें. वहीं एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी घाटों पर सुरक्षा बल तैनात होंगे. इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला सीओ सुरेश सिन्हा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत