राजनगर में गोरु खूंटान पर्व की खुशियां मातम में बदली, सनकी बैल ने वृद्ध को कुचला, कई घायल – देखें Video

Saraikela :- जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित बन्दना पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई. जब सनकी एक बैल ने गोरू खुटान के दौरान खूंटा तोड़कर मौजूद भीड़ पर हमला किया. जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई.

 

 

मृत वृद्ध व्यक्ति की पहचान 62 वर्षीय शंभू महतो के रूप में की गई है. जो शुक्रवार शाम आयोजित गुरु खुटान पर्व में शामिल होने यहां पहुंचे थे. वही आक्रोशित बैल के भीड़ पर हमला किए जाने से कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं. इधर गंभीर रूप से घायल वृद्ध को आनन-फानन में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में ही वृद्ध की मौत हो गई. गौरतलब है कि बन्दना पर्व के अवसर पर राजनगर प्रखंड कार्यालय मैदान के पास प्रतिवर्ष गोरू खुटान का आयोजन किया जाता रहा है. इस पर्व में राजनगर समेत आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने बैल के साथ शामिल होते हैं. बताया जाता है कि सनकी बैल का खूंटा कमजोर होने के कारण उखड़ गया. जिसके बाद आक्रोशित वालों ने भीड़ पर हमला कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *