भाजपा नेता रमेश हांसदा को परेशान करने शरारती तत्वों ने इमली चौक पर फेंका सुतली बम, थाने में शिकायत

Adityapur :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली चौक के पास एक दुकान में बैठे भाजपा नेता रमेश हांसदा को परेशान करने के उद्देश्य से कुछ शरारती तत्वों द्वारा सुतली बम फेंका गया है. इस घटना को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने आदित्यपुर थाने में शिकायत भी की है.

घटनाक्रम के अनुसार भाजपा नेता रमेश हांसदा ने बताया है कि, शुक्रवार शाम वे रोजाना की तरह अपने एक सहयोगी के साथ इमली चौक स्थित दुकान पर बैठे थे. इस बीच कुछ युवकों द्वारा शरारत करते हुए उनके पास एक-एक करके लगातार चार बार सुतली बम फेंके गए. जिससे वे भयभीत होकर भाग खड़े हुए. इसके बाद भाजपा नेता ने फौरन अपने सहयोगियों के साथ आदित्यपुर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से मामले की शिकायत की है. भाजपा नेता ने बताया है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते उन्हें परेशान करने के लिए यह शरारत की गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत