रांची : कोकर में पत्रकारों पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से दो आरोपी गिरफ्तार

पत्रकारों पर जानलेवा हमला

Ranchi (रांची) : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब देर रात दो मीडिया कर्मियों पर लूट के इरादे से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 6 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे कोकर सुभाष चौक के पास हुई, जब दैनिक जागरण Inext के दो कर्मचारी कार्यालय से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे।

Adityapur Journalist Attack: पार्किंग विवाद में पत्रकार की बेरहमी से पिटाई, आरोपी सुभाष यादव और बीएसएफ जवान पर घर में घुसकर हमले का आरोप, मामला दर्ज होते आरोपी हुआ फरार

पत्रकारों पर जानलेवा हमला
पत्रकारों पर जानलेवा हमला

छिनतई के इरादे से किया गया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो युवक अचानक मीडिया कर्मियों के पास पहुंचे और उनसे मोबाइल व अन्य सामान छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने भी कुछ समय के लिए खुद को असुरक्षित महसूस किया।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, पीछा कर दबोचा

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों असामाजिक तत्वों को पकड़ लिया और उन्हें सुरक्षित तरीके से पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मीडिया कर्मियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी पहले भी छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हो सकते हैं।

पत्रकारों पर जानलेवा हमला
मीडिया संगठनों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

घटना के बाद पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात पत्रकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्ती और संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

http://खतरे में कलम : झारखंड में पत्रकार सुरक्षा पर गहराता संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती