Labour Laws for Women:घरेलू और निर्माण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा हक, इंटक-ILO ने बताए श्रम कानून के अधिकार

Adityapur : औद्योगिक और निर्माण क्षेत्रों में कार्यरत महिला श्रमिकों (Labour) के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) की झारखंड शाखा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय ‘लिंग प्रशिक्षण कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया।

भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने मनाया ट्रेड यूनियन का स्थापना दिवस

  • LABOUR Law : भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस
    भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारों और सरकारी कानूनों की जानकारी होना अनिवार्य

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र, घरेलू कामकाज और निर्माण कार्यों में लगी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव को दूर करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इंटक महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती देविका सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें अपने अधिकारों और सरकारी कानूनों की जानकारी होना अनिवार्य है।

LABOUR law: भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस

श्रम कानून, सामाजिक समावेश और लिंग समानता

कार्यशाला में लगभग 25 से अधिक महिला और पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान श्रम कानून, सामाजिक समावेश और लिंग समानता जैसे गंभीर मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद राय ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

सुरक्षा कवच का लाभ ले

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला इंटक की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शिखा चौधरी और प्रदेश सचिव श्रीमती मीरा तिवारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित श्रमिकों को बताया गया कि कैसे वे संगठित होकर अपने शोषण के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं और सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सुरक्षा कवच का लाभ ले सकते हैं।

http://Adityapur labor union: मजदूरों की आवाज बनेगी आदित्यपुर मजदूर यूनियन ,गम्हरिया में पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में विशाल रैली – आम सभा का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’