जंगल से भटक कर गांव पहुंचा हिरण, कुत्तों ने दौड़कर किया शिकार, घटना स्थल पर हुआ मौत

Chaibasa :- सोमवार की शाम जंगल से भटक कर एक हिरण चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री गांव पहुंच गया. बाद में हिरण को कुत्तों ने दौड़ा कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 5 बजे एक हिरण केरा जंगल से भटक कर चंद्री गांव पहुंच गया. जिसके पीछे काफी संख्या में कुत्ते लगे थे. कुत्तों के भौंकने की आवाज पर ग्रामीणों को शक हुआ. ग्रामीणों ने देखा कि एक हिरण को कुत्ते दौड़ा रहे हैं. काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते के झुंड से हिरण को ग्रामीण बच्चा नहीं पाए. जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें :- http://राहुल गांधी को नोटिस राजनीतिक प्रतिशोध का एक नया माध्यम : कांग्रेस

घटना के बाद चंद्री गांव के मुंडा विश्वनाथ महतो ने इसकी जानकारी सोमरा वन क्षेत्र के वनपाल गुमती मुर्मू को दी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना केरा रेंज के कर्मचारियों को दी. इसके बाद वन विभाग के एक टीम घटनास्थल पहुंची और मृत हिरण को लेकर चक्रधरपुर वन विभाग लेकर आ गया. इस संबंध में केरा रेंज के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. समाचार लिखे जन तक मृत हिरण वन विभाग में रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *