Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - चाईबासा: कई गांवों में डायरिया का कहर, पांच ग्रामीणों की मौत
Chaibasa

चाईबासा: कई गांवों में डायरिया का कहर, पांच ग्रामीणों की मौत

By The News24 Live12/10/2025Updated:12/10/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251012 093409
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : नोवामुण्डी प्रखंड के कादोजामदा पंचायत व आसपास के गांवों में डायरिया ने भयावह रूप ले लिया है। पिछले दो दिनों में हालात इतने बिगड़े कि ग्रामीण अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब तक पांच ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं।

डायरिया की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौत, रिलीफ मेडिकल टीम पहुंची गांव

प्रभावित गांव और हालत

डायरिया के प्रकोप की चपेट में कादोजामदा गांव, पादापहाड़ गांव, मोहदी गांव और मुण्डासाई गांव सहित कई गांव शामिल हैं। बीमारी इतनी तेजी से फैली कि कई परिवार एक साथ बीमार हो गए। पीड़ितों को तेज़ दस्त, उल्टी और निर्जलीकरण की गंभीर शिकायत है।

IMG 20251012 093346
डायरिया पीड़ित रोगी को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते ग्रामीण

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायरिया के फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्थिति से पूरी तरह अनजान थे। बीमारी फैलने के बाद भी न कोई जांच टीम भेजी गई, न ही गांव में इलाज का तत्काल इंतजाम किया गया। इस बीच मौतों की खबर आने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया।

जनप्रतिनिधियों की पहल

कादोजामदा पंचायत समिति सदस्य मंजू पूर्ति ने इस गंभीर स्थिति की जानकारी तत्काल स्थानीय विधायक सोनाराम सिंकु को दी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी को निर्देश दिया कि तुरंत स्वास्थ्य जांच दल भेजा जाए, मेडिकल कैंप लगे और व्यापक इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि इलाज में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अस्पतालों में इलाज

विधायक के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। इसके साथ ही टाटा स्टील नोवामुण्डी अस्पताल प्रबंधन से भी संपर्क साधा गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित गांवों के मरीजों को अस्पताल तक लाने की व्यवस्था शुरू की। अब तक 8-10 गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 4-5 मरीज आईसीयू में हैं। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है और हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौतों का आंकड़ा और माहौल

डायरिया के इस भीषण प्रकोप में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे गांवों में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजन सदमे में हैं, वहीं ग्रामीणों में भय का माहौल है कि बीमारी और न फैले।

प्रशासन की चुनौती

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती है कि बीमारी को जल्द नियंत्रित किया जाए, संक्रमितों को समय पर इलाज मिले और गांवों में स्वच्छ पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि आगे कोई और जान न जाए।

सीएस ने किया इनकार

सिविल सर्जन सुशांतो कुमार माझी ने कहा डायरिया ग्रामीणों की मौत पुष्टि नही करता हूँ। क्योंकि मेरी टीम क्षेत्र में है और अभी तक ऐसी कोई सूचना मुझे नही मिली है। ये हो सकता है कि किसी अन्य कारणों से ग्रामीण की मौत हुई होगी लेकिन उसे डायरिया का नाम देना गलत होगा।

http://Chaibasa: डायरिया फैलने से एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा आक्रांत

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
Chaibasa Diarrhea Outbreak Civil Surgeon Sushanto Kumar Majhi Health Department Negligence Jharkhand Health Department jharkhand news Kadojamda Panchayat MLA Sonaram Sinku Mohdi Village Mundasai Village Noamundi Health Crisis Padapahad Village Panchayat Member Manju Purti Rural Death Cases Rural Health System Tata Steel Noamundi Hospital
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d