चाईबासा ,: जयंती पर याद किए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Chaibasa : भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती कांग्रेस भवन में रविवार को मनाई गई.

इसे भी पढ़ें :-

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाया

श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत कांग्रेसियों ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एक सशक्त सेनानी व नेता के रूप में उभरे थे. वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सानिध्य में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ निरंतर लड़ते रहे. वर्ष 1931 के नमक सत्याग्रह और 1941 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल की यातनाएं झेलनी पड़ी. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का सादा जीवन उच्च विचार लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होता है. डॉ.राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक प्रगति के प्रतीक डॉ. प्रसाद संविधान के मूल अधिकार, मूल कर्तव्य राज्य के नीति निदेशक और गरीबों के उत्थान के प्रति सदैव चिंतित रहा करते थे.
मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय , प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव , नगर अध्यक्ष अजय कुमार , कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह , मो.अरसलाम , प्रेम सागर , कार्तिक बोस , संजय साव , राजेन्द्र जयसवाल , राजू रजक, सुशील दास आदि उपस्थित थे.

http://कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *