Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे सच ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस जवानों ने सारंडा के जराईकेला थानान्तर्गत वन क्षेत्र कुलपाबुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में 05 (पांच) नक्सली बंकर (Bunkers) को ध्वस्त किया है.

Jawans destroyed 16 underground Naxal bunkers: जवानों ने नक्सलियों के 16 भूमिगत नक्सल बंकर किये ध्वस्त, 20 किलो का आईईडी भी बरामद
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
