गम्हरिया: घोड़ा बाबा मंदिर के पीछे सूखे पत्तों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पीछे स्थित खाली जगह में सूखे पत्तों में आग लगने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया. घटना सोमवार सुबह 10:00 बजे के आसपास की है.
बताया जाता है कि घोड़ा बाबा मंदिर सटे खाली स्थान में सूखे पत्तों में आग लगने के चलते महज कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटें देख. स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस समेत दमकल को भी घटना की जानकारी दी गयी. इधर मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन सिंह समेत अग्निशमन दल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सूखे पत्तों में आग लगी होने से यह घटना घटित हुई है. आसपास भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के चलते यहां अफरा-तफरी का माहौल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *