आदित्यपुर: चुना भट्टा में आपसी विवाद के चलते ट्रैवल एजेंट के कार को किया क्षतिग्रस्त, थाने में शिकायत

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत चुना भट्टा, गुमटी बस्ती निवासी ट्रैवल एजेंट सुनील कुमार के कमर्शियल कार को विवाद के बाद स्थानीय युवकों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना के बाद सुनील कुमार ने आदित्यपुर थाने में मामले की लिखित शिकायत की है.
ट्रैवल एजेंट सुनील कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर की रात इनकी कार संख्याJHO5CG 0598 को स्थानीय बाबू अंथोनी, आशीष झा, राहुल कुमार समेत 5 से 6 की संख्या में आए युवकों ने कार के शीशा, बोनट, छत को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिससे इन्हें काफी नुकसान हुआ है. मामले को लेकर पीड़ित ट्रैवल एजेंट सुनील कुमार द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध नामजद शिकायत थाने में लिखित रूप से की गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *