झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु,कोर्ट में पेटीशन की अधिवक्ता ने की पुष्टि

DHANBAD, (DN PANDEY) : झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने मंगलवार को न्यायालय में आवेदन देकर इच्छा मृत्यु मांगी है. इस बात की पुष्टि उनके अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने की है.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगे गयें यूपी के 7 युवक, संचालक फरार, पुलिस की चुप्पी

अधिवक्ता ने बताया कि संजीव सिंह ने यह आवेदन मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 की कोर्ट में दायर किया है. संजीव सिंह फिलहाल धनबाद के SNMMCH में इलाजरत है. पिछले 10 जुलाई को धनबाद जेल में कुर्सी से गिर जाने के बाद वह चोटिल हो गए है. उसके बाद उन्हें धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है. कोर्ट ने उन्हें रिम्स में बेहतर चिकित्सा के लिए ले जाने का आदेश दिया है लेकिन संजीव सिंह रिम्स जाने को तैयार नहीं है.

इसे भी पढ़ें :- http://चैस फॉर एवरीवन फिडे रेटिंग टूर्नामेंट 5 अगस्त से 9 अगस्त तक, सेंट जेवियर्स वेलफेयर सेंटर एंड कम्युनिटी हॉल में होगा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *