सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में चार मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटनाक्रम के अनुसार एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो बेटियां शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया चित्रगुप्त नगर निवासी कृष्ण कुमार ने पत्नी समेत दो नाबालिग बेटियों के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पूरा परिवार 2 दिनों से घर में बंद था और बाहर नहीं निकला रहा था। इधर पड़ोसियों को शवो से दुर्गंध मिल रही थी। जिसके बाद आदित्यपुर थाना को सूचित किया गया। शुक्रवार देर शाम आदित्यपुर थाना पुलिस मृतक कृष्ण कुमार के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो पाया कि कृष्ण कुमार पत्नी समेत बेटियों के साथ रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतकों में कृष्ण कुमार( 40)के अलावा पत्नी डोली देवी(35) बड़ी बेटी पूजा(13) छोटी बेटी मैया(4) शामिल हैं।
प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर
आदित्यपुर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के सभी शवो को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी , सीओ अरविंद वेदिया भी मौके पर पहुंचे हैंम इधर जांच के क्रम में पता चला है कि मृतक कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे जिसके चलते हुए और पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था।