आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का घेराव
गम्हरिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता सह आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर अमित सिंह बॉबी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्य हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया है। साथ ही, नगड़ी में रिम्स-2 के नाम पर आदिवासी रैयती जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार लगातार आदिवासी विरोधी नीति अपना रही है और निर्दोषों को निशाना बना रही है। वहीं, आदिवासी समाज की जमीन को जबरन अधिग्रहण करने की साजिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

इन मुद्दों के खिलाफ सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर मंडल, गम्हरिया पूर्वी मंडल एवं आर.ई.टी मंडल की ओर से संयुक्त रूप से आंदोलन आयोजित किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री राकेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिक्तिका मुखी, गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, गुरजीत सिंह, अमन प्रसाद, संजीव कुमार, कृष्ण प्रधान, गणेश कालिंदी, विद्यासागर दुबे, विनोद झा, कैलाश पाठक, हरिनंदन पांडे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
http://सरायकेला गैरेज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

