Gamharia CDPO Road Accident: गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के कार को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर समेत घायल

Gamharia: गम्हरिया की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है।

ईलाजरत सीडीपीओ
इलाजरत चालक

बुधवार शाम टाटा – कांड्रा मुख्य सड़क पर इंडो डेनिस टूल रूम के ठीक सामने एक तेज गति से आ रहे अनियंत्रित टेलर ने उनके कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गम्हरिया कार्यालय से कार्य ख़त्म कर दुर्गेश नंदिनी इनोवा कार से आवास जा रही थी। इस बीच शाम 6:30 के आसपास यह सड़क दुर्घटना हुई. गनीमत रही की दुर्घटना में उन्हें आंशिक चोट आई है। घटना के बाद इन्हें नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ इनका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शुभचिंतकों को तांता अस्पताल में लग गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों बताया कि सड़क जागरूकता और  ट्रैफिक के लिए लाइट लगाए जाने के बावजूद भारी वाहन तेज गति से चल रहे हैं इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए इधर सड़क दुर्घटना के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी को भी सूचित किया गया है ,आगे कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही हैं।

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल