Gamharia corporate theft:गम्हरिया लार्ज सेक्टर के कंपनी में हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया: थाना क्षेत्र अंतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित एक कंपनी में हजारों मूल्य के सामान चोरी की घटना सामने आयी है. कंपनी प्रबंधन द्वारा चोरी मामले को लेकर गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कराया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लार्ज सेक्टर स्थित केआई एग्रो कंपनी में कुछ दिन पूर्व हजारों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी की घटना घटित हुई थी. कंपनी प्रबंधन की तरफ से पंकज सिंह ने गम्हरिया थाना में आवेदन देकर चोरी घटना संबंधित मामला दर्ज कराया है. इधर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु