Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Gamharia Cyber Fraud Awareness: “शिक्षा के साथ वित्तीय ज्ञान भी ज़रूरी – एस एस हाई स्कूल में बजाज फाइनेंस का जागरूकता कार्यक्रम”
Adityapur

Gamharia Cyber Fraud Awareness: “शिक्षा के साथ वित्तीय ज्ञान भी ज़रूरी – एस एस हाई स्कूल में बजाज फाइनेंस का जागरूकता कार्यक्रम”

By The News24 Live24/09/2025Updated:09/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250924 WA0058
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

गम्हरिया: भारत की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा बुधवार को गम्हरिया स्थित एस एस हाई स्कूल में ‘अर्थसूत्र संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को धन प्रबंधन, बचत की आदत और साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।

ये भी पढ़े:-Gamharia Plantation: गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित

vid 20250924 wa00271721318082577274870

कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य मिठाई लाल यादव ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति बताते हुए कहा कि बचत की आदत और वित्तीय अनुशासन ही भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों को नियमित शिक्षा के साथ वित्तीय ज्ञान अर्जित करने पर बल दिया।बजाज फाइनेंस का ‘अर्थसूत्र संवाद’ आरबीआई की पहल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, बचत की आदत और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में आस-पास के गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुखिया निरोला सरदार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता से किसान, उद्यमी और छोटे व्यवसायी समझदारी से ऋण और निवेश संबंधी निर्णय ले सकते हैं। इससे साहूकारों पर निर्भरता कम होगी और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

वरिष्ठ शिक्षक अश्विनी कुमार ने छात्रों को डिजिटल दुनिया में साइबर खतरे जैसे फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप, हानिकारक एपीके फाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जैसे विद्यार्थी अपने विचारों की रक्षा करते हैं, वैसे ही डेटा की सुरक्षा भी ज़रूरी है।इस मौके पर गम्हरिया थाना से सब-इंस्पेक्टर ललन रविदास, रघुनाथ सुंडी, स्कूल शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

http://Saraikela Police Crime Meeting: सरायकेला-पुलिस क्राइम मीटिंग में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष जोर

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur आदित्यपुर adityapur Arthsutra Samvad Bajaj Finance Cyber Fraud Awareness Digital Security Financial Literacy jharkhand गम्हरिया बचत की आदत बजाज फाइनेंस वित्तीय साक्षरता साइबर फ्रॉड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d