अप सारंडा रेल सुरंग में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 5-6 बोगी बेपटरी होने की आशंका

बेपटरी हुए मालगाड़ी

Chakradharpur (चक्रधरपुर) : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग के महादेवशाल-डेरूवा रेलवे स्टेशन के बीच (टनल) बोगदा पोल नंबर 51/47 में मालगाड़ी बेपटरी हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम राउरकेला से चक्रधरपुर के तरफ आ रही एक खाली मालगाड़ी के एक डिब्बा का चक्का रेलवे लाइन से उतर गया. जिस कारण परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.

Kharsawan: हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के 24 घंटे बाद भी रेलवे परिचालन नहीं हो सका सामान्य, कई ट्रेन रद्द व किए गए डायवर्ट

ट्रेन संख्या एन बॉक्स एमटीएनसीएल के खाली वैगन गोइलकेरा से अप मेन रेलखंड में रवाना हुई. अप सारंडा रेल सुरंग के अंदर इंजन से सटी बोगी बेपटरी हो गयी. चूंकि अप रेल सुरंग काफी तंग होने के कारण देर रात 9 बजे तक अंदाजा नहीं लगाया जा सका है कि आखिर कितनी बोगी बेपटरी हुई है. लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की पांच से छह बोगी बेपटरी हुई है. घटना की खबर सुन रात करीब 8.30 बजे राहत ट्रेन चक्रधरपुर से घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गयी है.

बेपटरी हुए मालगाड़ी
बेपटरी हुए मालगाड़ी

खुद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. अप सारंडा रेल सुरंग में राहत कार्य बहुत परेशानी भरा होगा. ब्रिटिश समय की बनी सुरंग कम स्पेस वाली है. ट्रेन के गुजरने की स्थिति में एक भी व्यक्ति के पार होने की जगह नहीं है. सुरंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 6.30 बजे की घटना के बाद भी रात नौ बजे तक कितनी बोगी बेपटरी हुई, इसका सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा था.

http://हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को मिलेगा मुआवजा, मृतक के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम