बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के पांड्रासाली पुलिया के समीप से चोरी के डंपर का नंबर प्लेट बदलते 4 धराए, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के पांड्रासाली पुलिया के समीप से पुलिस ने 4 लोगों को एक डंपर का नंबर प्लेट बदलने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

डंपर चोरों ने विगत रात लगभग 2.30 बजे ओडिसा के बामेबारी निवासी रंजित तिर्की की डंपर चोरी कर लेकर भागे थे और बड़ाजामदा में पांड्रासाली पुलिया के समीप गाड़ी का नंबर प्लेट बदल रहे थे। इतेफाकान गाड़ी मालिक का ससुराल बड़ाजामदा के पांड्रासाली में है और रंजित ने अपने रिश्तेदार ओम प्रकाश को डंपर चोरी होने की जानकारी दी थी। जिसकी सूचना मिलते ही सभी डंपर की तलाश में खोजबीन कर रहे थे कि इसी दौरान चोरी किया डंपर बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग जाने के क्रम में पुलिया के समीप खड़ी देखी गई। जिसके बाद ओमप्रकाश ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी और ग्रामीणों की मदद से डंपर के चोरों को डंपर के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस पूछ ताछ कर अग्रसर करवाई में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *