झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने पर भव्य समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Ranchi (रांची), 28 नवंबर 2025: झारखंड में हेमंत सरकार-2.0 के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को भव्य राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे, जिनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत, सारंडा के 31,468 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंक्चुअरी घोषित करने की मंजूरी

कार्यक्रम में मंच पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद, दीपक बिरुआ, हफ़ीज़ुल हसन और चमरा लिंडा उपस्थित थे।

युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान
युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 10,000 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्त अभ्यर्थियों में सहायक आचार्य, कीटपालक, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), राज्य कर पदाधिकारी, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा के अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्त युवा शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आने वाले समय में विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ जारी रहेंगी। मोरहाबादी मैदान इस दौरान युवाओं के उत्साह और जोश से गूंज उठा, और नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

http://झारखंड सरकार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 30 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत