Honored with the Sangeet Natak Academy Award: सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छऊ गुरु ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को  संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से किया सम्मानित

सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरायकेला के छऊ गुरु व कलाकार ब्रजेंद्र कुमार पटनायक (65) को प्रतिष्ठीत संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया. नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देशी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया.

इस दौरान भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे.  छऊ ब्रजेंद्र कुमार पटनायक को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर पद्मश्री शशधर आचार्य, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक, आचार्य छऊ नृत्य विचीत्रा के रंजीत कुमार आचार्य, सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी आदि ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें:- Pollution in Seraikela: सरायकेला जिला में प्रदूषण का बढ़ता प्रकोप, गम्हरिया और चांडिल में प्रदूषण फैलाने वाले कंपनियों के विरुद्ध मुखर हुए लोग

सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला वासियों की और छऊ गुरु बृजेन्द्र पट्टनायक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथ संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी.उन्होंने इसे गौरवान्वित पल बताया इस पुरस्कार से वर्तमान अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही हमारी वैश्विक छऊ कला व कलाकारों को बल मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :-

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *