गांव की सरकार बनने में लोगों ने 65 प्रतिशत किया मतदान, DC ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए कहा धन्यवाद

Chaibasa:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला उपायुक्त के द्वारा पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू -अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी नजारत शाखा सहित संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटी रिसीविंग सेल सह मतगणना कक्ष महिला कॉलेज चाईबासा का अवलोकन किया गया।

अवलोकन के क्रम में निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतगणना परिसर सहित समस्त परिसर में कर्तव्य निर्वहन हेतु अधिसूचित पदाधिकारियों एव कर्मचारियों, मतगणना कर्मचारियों, मतगणना एजेंट, पुलिस पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था, समुचित लाइट की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था चिकित्सा की व्यवस्था सहित पूर्व में निर्देशित अन्य संरचना निर्माण के कार्यों का जांच किया गया।

 

जिला उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि आज आयोजित जिले के पांचों प्रखंड यथा चाईबासा, खुंटपानी, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही 3 बजे अपराह्न तक लगभग 65% मतदान रहा हैं। आज आयोजित पांचों प्रखंड के मतपेटियो को सदर अनुमंडल क्षेत्र के महिला कॉलेज में रिसीव किया जा रहा है। जिला उपायुक्त ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु आम जनमानस और मतदान कर्मियों को धन्यवाद कहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 साल पहले जिसे मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वह निकला जिंदा; गोरखपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा, गोइलकेरा के युवक की चौंकाने वाली कहानी, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, अब अदालत के फैसले से खुला राज