Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Chaibasa»झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक में जिले के झारखंड- आंदोलनकारी के साथ कई बड़े दिग्गज नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
    Chaibasa

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक में जिले के झारखंड- आंदोलनकारी के साथ कई बड़े दिग्गज नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

    By The News24 Live13/04/2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक में जिले के झारखंड- आंदोलनकारी के साथ कई बड़े दिग्गज नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

    Chaibasa (चाईबासा) – जिला पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित सर्किट हाउस परिसदन में जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम रखा गया. जिसमें केंद्र के पदाधिकारी एवं जिले के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो नए कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विचारधारा को देखते हुए. कई झारखंड आंदोलनकारी, क्रांतिकारी, के साथ साथ जिले के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा.

    झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति-झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष बने निशुजेक चांपिया

    इन्होंने ली सदस्यता

    चाईबासा झारखंड जेनरल कामगार यूनियन सह आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सरायकेला खरसावां के जिलाअध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष राम सिंह तियु , खुटपानी प्रखंड अध्यक्ष महानायक सुंडी, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष शंकर दिग्गी, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष जगबंधु हेंब्रम, सदर चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विशाल पूर्ति, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष अनिल चतार, मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बिरूवा, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष डालसेन पूर्ति, पार्टी के सदस्य रोशन बंकीरा, जेना करवा, अविनाश करवा मिथिलेश हेंब्रम, रमेश गोडसोरा, गोया गोप रांन्दो हेंब्रम, रमेश पान, डुमू सोय, भगवान दास ठाकुर, सामू पूर्ति,संजय पूर्ति, कार्तिक तांती, सूरज गुदूवा, निर्मल गोप, यदुनाथ पाठ पिंगुआ, क्षर्मेंद्र पाट पिंगुवां, बिरसिंह गोप , विजय बारी आमू बिरूली, चाईबासा निर्दलीय पूर्व प्रत्याशी संजय देवगम इत्यादि सैकड़ो में नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की.

    नए सदस्यों का हुआ स्वागत

    सर्वप्रथम संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष करण महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी सरायकेला, प्रेम माडी, जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो, चक्रधरपुर नगर गणेश महतो, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष बुवाई बिरुली, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष निशूचक चाम्पीया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय महतो, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार जिले व प्रखंड पदाधिकारी तूफान महतो, महेंद्र, अंबिका के द्वारा के द्वारा नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.

    इसके बाद जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुई, जिसमें मनोहरपुर तरतरा निवासी झारखंड के लाल आल्हाद महतो की ईरान में दुर्घटना से निधन हो गया. उनका शव 17 दिन होने के बाद भी नहीं मिला इस पर विशेष चर्चा की गई. साथ ही बोकारो बीएसएल प्रबंधन के द्वारा प्रेम महतो की हत्या की गई थी. हथियारों को जल्द से जल्द सजा देने की चर्चा हुई, दोनों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण भी किया गया. अंत में मीडिया प्रभारी यथार्थ शंकर महतो के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया.

    http://जेएलकेएम के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के विचारों से प्रभावित सैकड़ो लोगों ने थामा दामन

    #chaibasanews #westsinghbhum chaibasa news jharkhand jharkhand news चाईबासा न्यूज झारखंड न्यूज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    The News24 Live
    • Website

    Journalist

    Related Posts

    Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

    22/10/2025

    संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    22/10/2025

    सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

    22/10/2025
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.