Jagannathpur Accident: बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर, ट्रैक्टर को पीछा कर पकड़ा, मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर हादसा

Jagannathpur (जगन्नाथपुर) : बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क के कंटाबिला नाला मोड़ पर की है. मझगांव थाना क्षेत्र के मुरसाई निवासी चुमरु पिंगुवा बाइक से डांगुवापोसी छोटे भाई को लाने गया था. वहां से वह लौट रहा था.

इसी क्रम में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र सीमा पर हादसा हुआ. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. उसे पकड़ने के लिए गांव के लोगों ने करीब एक किमी तक पीछा किया. इसी बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला.


घटना के तुरंत बाद जगन्नाथपुर व मझगांव पुलिस घटना स्थल पहुंची. मृतक की पहचान मुरसाई निवासी चुमरु पिंगुवा के रूप में की. वहीं, प्रमित बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. जगन्नाथपुर पुलिस ने घायल को जगन्नाथपुर सीएचसी पहुंचाया.