जैंतगढ़ का कथित दबंग कविश राजा गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया जाल

जैंतगढ़ कविश राजा गिरफ्तार,

West singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से विवादों में घिरे कविश राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 85/25 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार उस पर जातिसूचक गाली देने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

मनीष सिंह गिरफ्तार: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी और सख्त कार्रवाई

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। गुरुवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कौन है कविश राजा?

कविश राजा जैंतगढ़ निवासी हम्माद आलम का पुत्र बताया जाता है। वह ओडिशा के चंपुआ क्षेत्र में कपड़ा बाजार तथा जैंतगढ़ में “स्टाइल बाजार” नाम से कपड़ों का कारोबार संचालित करता है। इसके अलावा वह होलसेल व्यापार से भी जुड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यवसायी होने के बावजूद वह अक्सर विवादों में घिरा रहता था और इलाके में दबंग छवि बनाने की कोशिश करता था। उसके खिलाफ पूर्व में भी प्रशासन को शिकायतें दी गई थीं।

गवाह पर हमले का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, अपने खिलाफ दर्ज मामले के गवाह अमर गिरी पर कथित तौर पर हमला कराया गया, जिसमें वह घायल हो गए। इस मामले में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज की और अंततः गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

आपराधिक नेटवर्क की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार कविश राजा के ओडिशा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय एक कथित आपराधिक गिरोह से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पुराने वीडियो भी जांच के दायरे में हैं।

फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क और संभावित आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जांच में जुटी है।

http://4 वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार CCTV और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *