जमशेदपुर : बंद पड़े केबल कंपनी में अचानक लग गई आग, आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास

Jamshedpur :- जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित बंद पड़े केबल कंपनी में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया.

जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग, टाटा स्टील अग्निशन विभाग और टाटा मोटर्स अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है.

आग लगने के पीछे क्या कुछ कारण है. इसका पता नहीं चल पाया है. विगत कई वर्षों से केबल कंपनी बंद है आज अचानक स्थानीय लोगों ने बंद पड़े कंपनी के अंदर आग की लपटों को देखा और इसकी जानकारी, संबंधित विभाग को दी. इस दौरान थाना और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है. बंद पड़े कंपनी के अंदर प्रवेश करना काफी मुश्किल हो रहा है. जिसकी वजह से खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत