जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई ने डिमना लेक पर्यटक स्थल पर चलाया सफाई अभियान

Jamshedpur :- आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में डिमना लेक पर्यटक स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही साथ सभी पर्यटकों से आग्रह किया गया कि वह अपना अवशेष कचरा इकट्ठा करके कूड़ेदान में ही डालें यह आपका शहर है। यह आपका पर्यटक स्थल है, इसकी सफाई और स्वच्छता की जिम्मेदारी आपके हाथों में है।

इसे भी पढ़े :-

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे और बिजली सब स्टेशन के सामने फेंका जा रहा है शहर का कचरा, जेएनएसी को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि नवंबर और दिसंबर पूरा महीना पिकनिक मनाने डिमना लेक पर दूर-दूर से लोग आते हैं। जिसकी वजह से डिमना लेक की गंदगी बढ़ती ही जा रही थी। जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी ने वहां पर जाकर खुद से सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया l

 

हमारा गांव, हमारा शहर, हमारा देश को खूबसूरत और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हमारी है हमारी एक छोटी सी कोशिश हमारे देश को खूबसूरत बना सकती है और कई महामारियों से बचा सकती है l

 

इस कार्य में मुख्य रूप से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर महिला नेत्री अंजना सिंह, नृत्य एवं कला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू परमेश्वर, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।

http://जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पीछे और बिजली सब स्टेशन के सामने फेंका जा रहा है शहर का कचरा, जेएनएसी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *