Jamshedpur Crime : आजादनगर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, निशानदेही पर बरामद हुई पिस्टल

आजादनगर फायरिंग मामले

Jamshedpur (जमशेदपुर) : आजादनगर थाना क्षेत्र में 1 जून 2026 को रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के पास हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 जून को मुबारक अंसारी, मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब और तनवीर उर्फ समीर ने मिलकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।

कपाली मेडिकल दुकान फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी ‘घेघा’ गिरफ्तार ​

आजादनगर फायरिंग मामले

जांच के दौरान पुलिस ने 13 जून 2026 को आरोपी तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में लगातार छापेमारी की गई।

पुलिस दबाव के चलते मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी (24 वर्ष), निवासी रहमत नगर, कपाली, सरायकेला-खरसावां ने 22 जून 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया।

बरामद सामान

घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल

एक जिंदा कारतूस

फायर किया हुआ खोखा

गिरफ्तार आरोपी

तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा (13 जून 2026)

मुबारक अंसारी (मुख्य शूटर, 25 जून 2026 से पुलिस रिमांड)

पुलिस ने बताया कि मुबारक अंसारी के खिलाफ पहले भी कपाली ओपी (चांडिल) थाना में मारपीट, महिला उत्पीड़न, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पूरे मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की, जिसमें आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

http://Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में चेन स्नैचर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *